बोरवेल में गिरी बच्ची को सकुशल निकाला

sikar-borwell

अजीतगढ़ थाना इलाके के बुरजा की ढाणी में शनिवार को करीब चार सौ फुट गहरे बोरवेल में गिरी आठ साल की बच्ची को करीब 31 घंटे की कडी मशक्कत के बाद सकुशल निकाल लिया गया। जिला प्रशासन ने सेना और आपदा प्रबंधन दल के सहयोग से करीब साठ फुट से अधिक गहराई पर फंसी आठ साल की सुनीता को सुरक्षित निकालकर मौके पर पहले से ही तैयार अत्याधुनिक एम्बुलेंस से उपचार के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रवाना कर दिया।

अजीतगढ़ के थानाधिकारी सुरेन्द सिंह ने बताया कि कल सुबह आठ बजे बोरवेल में गिरी गूंगी बहरी सुनीता को आज मध्याह्न करीब साढ़े तीन बजे सुरक्षित निकाल लिया। सुनीता को मेडिकल जांच और उपचार के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों के एक दल के साथ जयपुर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सुनीता के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद सेना की मदद मांगने पर सेना ने बचाव कार्य में मदद की।उन्होंने बताया कि सेना, प्रशासन और राहत आपदा प्रबंधन की टीम ने सुनीता को सुरक्षित निकालने के लिए बोरवेल मेंं एक अलग से पाइप डालकर आक्सीजन और पानी पहुंचाया गया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …