बिहार चुनाव नतीजों पर बोले सुशील कुमार शिंदे

sushilkumar-shinde_650x400_

सुशील कुमार शिंदे ने आज आरक्षण विवाद को बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डर था कि मोदी सरकार मौजूदा आरक्षण नीति में बदलाव कर सकती है।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कोटा प्रणाली में समीक्षा की बात कहने के बाद से ही आरक्षण नीति प्रचार के दौरान चुनावी मुद्दा बन गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ आरक्षण डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के लिखे गए संविधान के अनुरूप लागू किया गया है।

मोदी सरकार आरक्षण में बदलाव के लिए संविधान में संशोधन करने पर विचार कर रही थी जिसके मद्देनजर ही भाजपा को बिहार चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। ’ ‘झूठे वादों’ के जरिए सत्ता में हासिल करने पर भी शिंदे ने भाजपा सरकार की आलोचना की । शिंदे ने यहां तेलंगाना के गठन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भूमिका की सराहना भी की।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …