जुगाड़ हो तो ऐसा!

पिता लड़के से: मैंने तुम्हारी शादी के लिए एक लड़की देखी है।
लड़का: लेकिन मैं अपनी मर्जी से शादी करूंगा।
पिता: लेकिन वह लड़की बिल गेट्स की लड़की है।
लड़का: यदि ऐसा है तो ठीक है।

अगले दिन पिता बिल गेट्स के पास जाता है।
पिता: मैंने आपकी लड़की की शादी के लिए एक अच्छा लड़का देखा है।
बिल गेट्स: लेकिन मेरी लड़की अभी शादी के लिए छोटी है।
पिता: लेकिन वो लड़का वर्ल्ड बैंक का वाइस प्रेसिडेंट है।
बिल गेट्स: यदि ऐसा है तो फिर ठीक है।

अगले दिन पिता वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट के पास जाता है।
पिता: मैंने आपके बैंक का वाइस प्रेसिडेंट बनाने लायक एक अच्छा लड़का देखा है।
प्रेसिडेंट: लेकिन हमारे बैंक में पहले से ही वाइस प्रेसिडेंट है।
पिता: लेकिन वो लड़का बिल गेट्स का होने वाला दामाद है।
प्रेसिडेंट: यदि ऐसा है तो ठीक है।

Check Also

पैगाम-ए-मोहब्बत!

मेरी प्यारी बेगम, सवाल कुछ भी हो, जवाब तुम ही हो। रास्ता कोई भी हो, …