पत्नी ने किया मर्डर, डॉक्टर हुआ खुश!

एक दिन एक मरीज बहुत जल्दी में एक डॉक्टर के पास आया।
मरीज: डॉक्टर साहब, जल्दी कुछ करो, मेरे पैरों पर एक औरत ने गाड़ी चढ़ा दी।
डॉक्टर ने सब कुछ चेक किया और पाया कि मामूली चोट है, पर मरीज बहुत घबराया हुआ है।
डॉक्टर: ऐसा है, अॉपरेशन करना पड़ेगा, बहुत खर्चा आएगा, तैयार हो?
मरीज: कुछ भी करो, जल्दी करो। उस महिला ने मुझे मरा सोचकर उठाया भी नहीं।

इतने में डॉक्टर की पत्नी का फोन आया।
डॉक्टर: हैलो।
पत्नी: हैलो छोड़ो, ये बताओ मैं क्या करूं? मुझसे कार चलाते वक्त एक आदमी मर गया है।
डॉक्टर थोड़ी देर खामोश रहा। फिर उसने पूछा, “आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे?”
पत्नी: सफेद टी शर्ट और काली पैंट।
डॉक्टर: ओ हो, तो उसे तुमने मारा है। पुलिस खूनी को तलाश करती हुई घूम रही है।
पत्नी (घबराते हुए): हे भगवान, तो अब मैं क्या करूं?
डॉक्टर: करना क्या है, 4-6 महीने के लिए मायके भाग जा जल्दी।
पत्नी: ठीक है, मैं अभी जा रही हूं।

उधर मरीज: डॉक्टर साहब, करो ना कुछ।
डॉक्टर: अरे तुम्हें कोई गोली नहीं लग गई। ये लो रुपए और चार बीयर ले आओ। दोनों पिएंगे, और हां, ये सफेद टी शर्ट निकाल के जाओ।

Check Also

जुगाड़ी इलाज़!

एक आदमी मनोचिकित्सक के पास गया बोला `डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं। जब भी …