रूस में पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिक शहीद हो गए। स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मंत्रालय ने बताया कि रूसी नौसेना की पनडुब्बी रूस के समुद्री इलाके में ऑपरेशन पर थी। इस दौरान उसमें आग लग गई।
घटना के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्री एस.शोइगु के साथ मुलाकात की। पुतिन ने कहा- यह बड़ा नुकसान है। रक्षा मंत्री एस.शोइगु ने कहा- पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं अभिव्यक्त करता हूं।
हमें उनकी मदद और सहयोग के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए।आग लगने की घटना पर नॉर्वे अथॉरिटीज ने दावा किया कि पनडुब्बी परमाणु शक्ति से लैस थी। उसमें गैस के रिसाव के कारण धमाका हुआ।
अधिकारियों की जान चली गई। हालांकि, रूसी मंत्रालय ने इस तथ्य को नकार दिया। मंत्रालय ने कहा- क्रू सदस्यों के इस साहस के लिए धन्यवाद। अब पनडुब्बी में लगी आग को बुझा दिया गया है।