ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा

आज ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुनियाभर के नेता लंदन पहुंच रहे हैं। राजशाही नियम के मुताबिक, महारानी के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया 10 दिनों की होती है। यही कारण है कि वेस्टमिंस्टर हॉल के बाहर भीड़ बढ़ गई है।

दुनियाभर के करीब दो हजार मेहमान इसमें शामिल होंगे।महारानी एलिजाबेथ करीब 70 साल तक इस पद पर रहीं वेस्टमिंस्टर एबे में उन्हें ब्रिटेन की जनता, शाही परिवार सहित पूरी दुनिया उन्हें सोमवार को आखिरी बार अलविदा कहेगी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अंतिम विदाई देने के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कार्यक्रम वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। यह एक ऐतिहासिक चर्च है। इसी जगह पर ब्रिटेन को राजा और रानियों को ताज पहनाया जाता है।राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आधिकारिक तौर पर एक राजा या रानी के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें प्रोटोकॉल और सख्त नियमों का पालन किया जाता है।

इसमें अंतिम संस्कार के वक्त सैनिक शव को जुलूस में वेस्टमिंस्टर हॉल ले जाते हैं जहां दिवंगत राजा-रानी के शरीर को सार्वजनिक दर्शनों के लिए रखा जाता है। इसके बाद प्रार्थना की जाती है। अब तक ब्रिटेन में राजा या रानी के अलावा अन्य लोग जिन्हें राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया है उनमें चंद लोग ही शामिल हैं।

इससे पहले वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन, लॉर्ड नेल्सन, ड्यूक ऑफ वेलिंगटन और लॉर्ड पार्मस्टन का राजकीय अंतिम संस्कार किया जा चुका है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिता किंग जॉर्ज  को 15 फरवरी 1952 को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया था।

इसके 13 साल बाद पूर्व ब्रिटश प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का 30 जनवरी 1965 का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद किसी का भी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम गंतव्य विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल होगा। महारानी को विंडसर कैसल में दफनाया जाएगा। उनके पति प्रिंस फिलिप को भी यहीं दफनाया गया है जबकि यह चर्च महारानी एलिजाबेथ के माता-पिता और बहन राजकुमारी मार्गरेट का अंतिम विश्राम स्थल भी है।

एक ही दिन एक ही स्थान पर दुनिया के कई बड़े नेताओं के इकट्ठा होने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वेस्टमिंस्टर एबे की तरफ जाने वाले रास्ते पर हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। 6-7 किलोमीटर तक लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं ब्रिटिश प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार की वजह से आज स्कूल-कॉलेज, दुकानें और व्यवसाय बंद रहेंगे। द्वितीय वियुद्ध के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर एकल आयोजन हो रहा है।महारानी के अंतिम संस्कार में करीब 500 वीआईपी विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं।

इनमें से कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजनियक लंदन पहुंच चुके हैं।रूस, म्यांमार, बेलारूस, सीरिया, वेनेजुएला और अफगानिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सात दशकों के शासनकाल में भारत के साथ संबंध विकसित और मजबूत हुए हैं।

Check Also

प्रिंस चार्ल्स की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला अब क्वीन कंसोर्ट की उपाधि से की जाएंगी संबोधित

ब्रिटेन अब एक नयी महिला को महारानी कह कर बुलाएगा।चार्ल्स की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *