ब्रह्मा मंदिर में हुए बम विस्फोट के मामले में दूसरे विदेशी संदिग्ध को कंबोडियाई सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चन ओचा ने यह जानकारी दी है। गिरफ्तार व्यक्ति को हमले का प्रमुख संदिग्ध माना जा रहा है।प्रधानमंत्री ने बताया कि संदिग्ध को सा केओ प्रांत के बान पा राय में सीमा पार करने की कोशिश करते समय ही गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है और वह हमले का अहम संदिग्ध है। वह शायद भागने की कोशिश कर रहा था।
रिपोर्टो के अनुसार, गिरफ्तार किया गया शख्स वही व्यक्ति है, जिसे विस्फोट वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में पीली कमीज और बैग के साथ देखा गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रयुत ने गिरफ्तार व्यक्ति की नागरिकता का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘इस बारे में कयास लगाने की जरूरत नहीं है। इससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर असर पड़ सकता है। हमें इसके लिए कई जांच करनी होगी।