रूस और बेलारूस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाएगा जापान

जापान ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की स्थिति पर मद्देनजर रखते हुए रूस और बेलारूस के 90 संगठनों पर निर्यात प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।जापानी विदेश, वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्रालयों द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

विदेश मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार रूसी संघ के 65 संगठनों और बेलारूस के 25 संगठनों के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है।जापान ऑडिटिंग  रूस की प्रबंधन परामर्श सेवाओं और ट्रस्ट सेवाओं के प्रावधान पर भी प्रतिबंध लगा रहा है। यह प्रतिबंध पांच सितम्बर से शुरू किया जाएगा।

विदेशी मंत्रालय द्वारा प्रकाशित दस्तावेज में बताया गया कि टोक्यो 57 रूसी व्यक्तियों और छह संगठनों पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है, जिसमें खेरसॉन क्षेत्र के सैन्य-नागरिक प्रशासन के प्रमुख व्लादिमीर साल्डो और उनके उप किरिल स्ट्रेमोसोव, रूसी उप प्रधान मंत्री दिमित्री ग्रिगोरेंको सहित सेवरस्टल बहुमत शेयरधारक एलेक्सी मोर्दशोव के रिश्तेदार शामिल हैं।

Check Also

ईरान के यात्री विमान में बम की धमकी की खबर से अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसी

भारतीय वायुसेना ने सुबह बम की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान से चीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *