आसियान के नेता 1 फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार में राजनीतिक संकट पर चर्चा करने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक बैठक कर सकते हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सेना द्वारा किए गए हमले में सैकड़ों लोगों की जानें गई थीं, जिसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पिछले महीने 10 सदस्यीय आसियान ब्लॉक के शिखर सम्मेलन का आह्वान किया था।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शिखर सम्मेलन 24 अप्रैल को जकार्ता में आयोजित किया जाना है।सूत्र ने बताया सभी दस देशों के इसमें भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।