म्यांमार में एक जेड खदान में भूस्खलन होने के कारण मलबे में दबने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लापता हो गए। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार देर रात भूस्खलन हुआ। लगभग 40 लोग दब गए। आज सुबह 12 शव मिले हैं और बचाव अभियान जारी है।
एक स्थानीय निवासी ने कहा स्थानीय समयानुसार दोपहर 22.35 बजे काचिन राज्य के हापकांत टाउनशिप के मैट लिन चाउंग गांव में एक पुराने जेड खनन स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।काचिन राज्य में, खासकर हपाकांत खनन क्षेत्र में जानलेवा भूस्खलन अक्सर होते हैं।
कई स्थानीय लोग इस क्षेत्र में जेड की सफाई करके अपना जीवन यापन करते हैं।बता दें कि इससे पहले जुलाई 2020 में हपाकांत टाउनशिप में एक जेड खनन स्थल पर एक बड़ा जानलेवा भूस्खलन हुआ था, जिसमें 174 लोग मारे गए और 54 अन्य घायल हो गए थे।