न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लोगों ने किया योग

america

ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर रविवार को योग स्क्वायर में तब्दील हो गया। रंग बिरंगे परिधान पहने करीब 30,000 लोगों ने योगासन कर प्रथम अंतरराष्ट्रय योग दिवस मनाया।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां टाइम्स स्कवायर पर योगाभ्यास देखा। उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक करार दिया और इसमें भागीदारी करने तथा इस दिन को सफल बनाने को लेकर लोगों की सराहना की।उन्होंने इस मौके पर अपनी टिप्पणी में कहा, मैं आपको बधाई देती हूं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है और आपने अपनी विशाल भागीदारी से इसे दोगुना ऐतिहासिक बना दिया। उन्होंने कहा, आप सब अब योगदूत हैं। उन्होंने कहा कि योग तनाव से राहत दे सकता है।

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पहुंचेंगी दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया द्वारा दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के ठीक एक दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *