हिलेरी का वादा अमीर-गरीब सब एक होंगे

HillaryClinton_2326613b

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को एक बड़ी रैली से की। अमीर और गरीब के बीच की खाई को भरने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों को सुरक्षित करने के लिए सब कुछ करेंगी। यहां रुजवेल्ट आइलैंड में जुटे करीब साढ़े 5 हजार समर्थकों को संबोधित करते हुए 67 वर्षीय हिलेरी ने कहा, ‘समृद्घि केवल सीईओ और हेज फंड प्रबंधकों के लिए नहीं हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को वापस मध्य वर्ग के करीब लाने का है। लोकतंत्र केवल अरबपतियों और कंपनियों के लिए नहीं हो सकता।

हिलेरी ने कहा, ‘आप हमारे देश को वापस लेकर आए हैं। अब यह लाभान्वित होने और आगे बढ़ने का समय है, आपका समय है। क्या आपको पता है? आपके सफल हुए बगैर अमेरिका भी सफल नहीं हो सकता। इसलिए मैं राष्ट्रपति पद की दौड़ में हूं।’ इस रैली में हिलेरी के साथ उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन व बेटी चेल्सिया भी थी।

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पहुंचेंगी दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया द्वारा दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के ठीक एक दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *