यूथ ओलिंपिक के 5000 मीटर वॉक इवेंट में सूरज पवार ने जीता रजत पदक

एथलीट सूरज पवार ने यूथ ओलिपिंक गेम्स में 5000 मीटर वॉक (पैदल चाल) में भारत को रजत पदक दिलाया। वे इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं। भारत के इस टूर्नामेंट में अब 11 पदक हो गए हैं। इसमें तीन स्वर्ण, आठ रजत पदक शामिल हैं। वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। यह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

सूरज ने 40:59.17 मिनट में 5000 मीटर की दूरी तय की। वे स्टेज वन में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि स्टेज टू में पहले स्थान पर रहे थे। उन्होंने स्टेज वन में 20:23.30 मिनट और स्टेज टू में 20:35.87 मिनट का समय लिया।इस स्पर्धा का स्वर्ण इक्वाडोर के ऑस्कर पैटिन (40:51.86 मिनट) ने जीता।

उन्होंने स्टेज वन की दूरी तय करने में 20:13.69 मिनट और स्टेज टू में 20:38.17 मिनट का समय लिया। प्यूर्टो रिको के मोरेयू जान ने कांस्य जीता।भारत ने इससे पहले यूथ ओलिंपिक में एथलेटिक्स में सिर्फ दो रजत पदक जीते थे। 2010 यूथ ओलिंपिक में पुरुष डिस्कस थ्रो में अर्जुन और पुरुष 400 मीटर हर्डल्स में दुर्गेश कुमार ने रजत पदक जीता था।

Check Also

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप चरण में भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर किया उलटफेर

भारत ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप चरण में दूसरी वरीय जर्मनी को 3-1 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *