महिला पहलवान गीतिका जाखड़ ने हिसार के एक अस्पताल में दिया बेटी को जन्म

अर्जुन अवार्डी महिला पहलवान गीतिका जाखड़ मां बन गयी हैं। गीतिका ने हिसार के एक अस्पताल में पिछले सप्ताह एक बेटी को जन्म दिया।

भारतीय महिला पहलवान गीतिका जाखड़ ने 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था।

गीतिका के पति कमलदीप सिंह राणा हैं जो हरियाणा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। गीतिका को खेल और कुश्ती विरासत में मिली है।

उनके दादा अत्तर सिंह जाखड़ अपने जमाने के जाने-माने पहलवान रहे हैं। पिता सत्यवीर सिंह जाखड़ अच्छे एथलीट और कोच भी रहे हैं।

हरियाणा पुलिस में डीएसपी और हिसार के अग्रोहा में जन्मी गीतिका देश की पहली अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान है। वह राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में दो बार गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल और जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी है।

गीतिका नौ बार भारत केसरी रह चुकी हैं। इंदौर के अर्जुन अवार्डी पहलवान और भारतीय महिला पहलवानों के पूर्व कोच कृपाशंकर बिश्नोई ने गीतिका और उनके पूरे परिवार को बधाई दी है।

Check Also

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप चरण में भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर किया उलटफेर

भारत ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप चरण में दूसरी वरीय जर्मनी को 3-1 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *