एशिया कप 2022 मैच में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर जीता कांस्य पदक

भारतीय हॉकी टीम ने जीबीके स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हॉकी स्टेडियम में जापान पर 1-0 से जीत हासिल करके हीरो एशिया कप 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया। एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम से एक शानदार प्रदर्शन देखा गया।

राज कुमार पाल ने भारत के लिए एकमात्र गोल किया, जिससे उन्हें करीबी जीत हासिल करने में मदद मिली।भारत ने मिडफील्ड पर कब्जा जमाते हुए सावधानी से मैच की शुरुआत की। कार्थी सेल्वम को सर्कल के अंदर एक शानदार पास मिला और उन्होंने गेंद को विष्णुकांत सिंह को पास कर दिया, लेकिन उनके मंसूबों को जापानी डिफेंस ने चकना चूर कर दिया।

इसके बाद राज कुमार पाल ने 7वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले भारत को बैक-टू-बैक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जापान ने अच्छा बचाव किया।भारत ने तुरंत दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को दोगुना करने की कोशिश में आक्रामक खेल शुरू कर दिया।

जापान को बैक-टू-बैक पेनल्टी कार्नर के अवसर मिले, जिससे भारतीय डिफेंडरों ने मैच में अपने पहले वास्तविक परीक्षण का सामना किया। लेकिन भारत के यशदीप सिवाच ने जापान को मिले सभी मौके को असफल कर दिया। जापान ने बराबरी की तलाश जारी रखी लेकिन हाफटाइम तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

दूसरे हाफ के बाद भी दोनों टीम ने अच्छा खेल दिखाया और उन्हें पीसी के माध्यम से कई गोल करने के मौके मिले, लेकिन दोनों ही टीम गोल दागने में विफल रही।जापान को अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में एक और पीसी अवसर मिला, लेकिन इसे मंजीत ने विफल कर दिया।

उत्तम सिंह को सुदेव से एक शानदार पास मिला और वह जापानी गोलकीपर झकाने के लिए सर्कल के अंदर पहुंचकर गोल करने की कोशिश की।लेकिन गोलकीपर ताकाशी योशिकावा उत्तम सिंह को गोल करने से रोक दिया। मनिंदर सिंह ने अंतिम मिनट में एक मौका बनाने की कोशिश, लेकिन जापानी डिफेंडरों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद मैच को भारत ने 1-0 से जीत लिया।

Check Also

अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले नवम्बर 2022 में पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *