Ab Bolega India!

जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका से की सगाई

क्रिकेटर जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ सगाई की घोषणा की है। बता दें कि खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जिसमें सागरिका इंगेजमेंट रिंग शो करते नजर आ रही हैं।जहीर ने इस फोटो के साथ लिखा अपनी वाइफ की च्वाइस पर मत हसिए, क्योंकि आप भी उन्हीं की च्वाइस हैं।ऐसा माना जा रहा है कि जहीर इस साल के अंत तक सागरिका से शादी कर लेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे।

ऐसा माना जाता है कि पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने दोनों को मिलवाया था। इसके बाद से वह एक दूसरे को डेट करने लगे थे।जहीर की पार्टनर सागरिका शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से फेमस हुई थीं। इस फिल्म के बाद सागरिका को चक दे गर्ल भी कहा जाने लगा था। फिल्मों में आने से पहले वो एथलीट थीं।

सागारिका अब तक 5 हिंदी, एक मराठी और एक पंजाबी फिल्म में काम कर चुकी हैं।जहीर और सागरिका के डेटिंग की खबरें सबसे पहले तब सामने आईं थी जब दोनों इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, पर रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था।

Exit mobile version