न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 122 रनों से हराया

newzeland-and-lanka

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के बाकी बचे 7 विकेट निकालकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 122 रन की जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 405 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था। श्रीलंका के पास समय पर्याप्त था लेकिन उसके बल्लेबाज जरूरी संयम दिखाने में नाकाम रहे और आखिरी दिन लंच के बाद उसकी पूरी टीम 282 रन पर सिमट गयी। श्रीलंका के चोटी के दो बल्लेबाजों दिनेश चंदीमल और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने दिन का खेल शुरू होने पर कुछ देर तक संघर्ष किया और चौथे विकेट के लिये 56 रन जोड़े, लेकिन तीन ओवर के अंदर एक ही स्कोर पर इन दोनों के आउट होने से न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता साफ हो गया।

मैथ्यूज (25) को नील वैगनर ने बोल्ड किया जबकि इसके 17 गेंद बाद माइकल सैंटनर ने श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले चंदीमल (58) को पवेलियन की राह दिखायी। न्यूजीलैंड की यह श्रीलंका पर यह पिछले तीन वर्षों में लगातार तीसरी जीत है।ब्रैंडन मैकुलम के अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 267 रन पर समाप्त घोषित करने के साहसिक फैसले के बाद श्रीलंका के पास 405 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिये पांच सत्र से भी अधिक का समय था।

आज सुबह जब श्रीलंका ने तीन विकेट पर 109 रन से आगे खेलना शुरू किया तो पिछले दिन बारिश के कारण व्यवधान के कारण बर्बाद हुए समय की भरपायी करने के लिये खेल आधे घंटे पहले शुरू किया गया। श्रीलंका तब लक्ष्य से 296 रन पीछे था और उसकी उम्मीदें अनुभवी चंदीमल और मैथ्यूज पर टिकी थी।श्रीलंकाई कप्तान को उम्मीद थी कि तीसरी गेंद भी शॉर्ट पिच ही आएगी लेकिन वैगनर ने फुललेंथ गेंद की जो मैथ्यूज का मिडिल स्टंप उखाड़ गयी। इसके तुरंत बाद सैंटनर ने चंदीमल को पगबाधा आउट कर दिया। अपना 24वां टेस्ट खेल रहे इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने गेंद पुश करने की कोशिश की लेकिन चूक गये और गेंद विकेट के आगे उनके पैड से टकरा गयी।

कितुरूवान वितांगे ने आक्रमण की नीति अपनायी। उन्होंने टिम साउथी की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले अपनी 38 रन की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। लंच के समय श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 224 रन था। इसके बाद बाकी बचे चार विकेट 11 ओवर में 58 रन जोड़कर निकले गये। न्यूजीलैंड की तरफ से साउथी ने 52 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि बोल्ट, वैगनर और सैंटनर ने 2-2 विकेट हासिल किये।

Check Also

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हुए भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *