धोनी ने भारतीय स्पिनर की तारीफ की

dhoni

अश्विन के बारे में धोनी ने कहा, उसने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। यह काफी महत्वपूर्ण है, खासकर टेस्ट क्रिकेटर के लिये क्योंकि आप अलग अलग हालात में खेलते हैं। आप उपमहाद्वीप में खेलते हैं और बाहर भी और अलग तरीके से प्रदर्शन की कोशिश करते हैं।उन्होंने कहा, युवाओं के लिये हर मैच से सीखना जरूरी है। अश्विन काफी समझदारी से खेलता है और अपने खेल के बारे में बहुत सोचता है। यही वजह है कि उसके प्रदर्शन में इतना निखार आया है। जडेजा की हमेशा हौसलाअफजाई करने वाले धोनी ने कहा कि कंधे की चोट से उबरने के बाद उसका आत्मविश्वास बढा है।उन्होंने कहा, उसने आईपीएल में अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। मुझे विश्व कप में भी लगा कि उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था।

 

Check Also

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हुए भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *