प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने इस सेलेब्रिटी कपल को शादी की बधाई दी। कोहली और अनुष्का ने पीएम को दिल्ली में रिसेप्शन का न्योता भी दिया। यह रिसेप्शन कल यानी 21 दिसंबर को होगा। बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।

पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। यह विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए होगा। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। ये बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियों के लिए होगा।मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान और सलमान खान शामिल हो सकते हैं।अनुष्का विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका जाएंगी। वहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुटेंगे। अनुष्का न्यू ईयर का सेलिब्रेशन विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही करेंगी।

अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। इसके बाद वे एक फिल्म के लिए मुंबई में शाहरुख खान के साथ शूटिंग शुरू करेंगी।विराट दो महीने के लिए साउथ अफ्रीका में रहेंगे। वहां टीम इंडिया को तीन टेस्ट, छह वन डे और तीन टी20 खेलने हैं।दोनों के स्पोक्सपर्सन ने बताया साउथ अफ्रीका से लाैटने के बाद अनुष्का अपकमिंग फिल्म सुई-धागा की तैयारी में जुटेंगी।

यह फिल्म फरवरी 2018 में रिलीज होगी। इसमें अनुष्का के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। अनुष्का 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘परी’ की मार्केटिंग और प्रमोशन की भी तैयारी में जुटेंगी।विराट और अनुष्का इसी महीने वर्ली में सी-फेसिंग फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फ्लैट 35th फ्लोर पर है।

विराट ने बीते साल ओंकार-1973 बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था। यह 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है। बुकिंग के वक्त इसकी कीमत 34 करोड़ रुपए थी। बताया जाता है कि इस फ्लैट में 5 बेडरूम हैं।

Check Also

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हुए भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *