रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया। पंजाब से मिले 89 रन के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 8.1 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। कप्तान विराट कोहली 48 और पार्थिव पटेल 40 रन बनाए। कोहली ने 5वीं बार एक सीजन में 500 रन बनाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 15.1 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई।एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। उन्हे मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ 34 रन बनाते ही इस सीजन में अपने 500 रन पूरे कर लिए।
एक सीजन में 500 से ज्यादा रन पांचवीं बार बनाने वाले कोहली पहले बल्लेबाज हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर का नंबर आता है। उन्होंने 4 बार यह उपलब्धि हासिल की है।पंजाब ने इस सीजन का दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 87 रन बनाए थे। पंजाब ने आज अपना दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया है।
इससे पहले 2017 में उसने पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ 73 रन बनाए थे। वहीं, आरसीबी के खिलाफ किसी टीम का तीसरा सबसे कम स्कोर है।इससे पहले 2009 में राजस्थान रॉयल्स ने 58 और 2010 में डेक्कन चार्जर्स ने 82 रन बनाए थे।केएल राहुल 21 और क्रिस गेल 18 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए।
करुण नायर को 1 रन पर मोहम्मद सिराज ने आउट किया। मार्कस स्टोइनिस को 2 रन पर युजवेंंद्र चहल ने बोल्ड किया। पंजाब के 50 पूरे होने तक ये चारों बल्लेबाज पवेलियम लौट चुके थे। 61 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रविचंद्रन अश्विन बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए।