पहली बार सेक्स के लिए दस युक्तियां!

व्यवस्था कर और मोमबत्तियां सजाकर ऐसा माहौल तैयार किया जा सकता है।

4. धीरे-धीरे आगे बढ़ें

आपको सब कुछ एक दम से नहीं शुरू कर देना है। धीरे-धीरे रोमांच लाएं जिससे कि आप दोनों उत्तेजित हो सकें। जब कोई लड़की यौन उत्तेजना महसूस करती है तो उनकी योनि में गीलापन आ जाता है। ऐसा होना ज़रूरी है, अन्यथा सेक्स कष्टदायक हो जाएगा।

यौन आनंद की खोज की इस यात्रा से गुज़रने वाले तीन-चैथाई युवाओं का आगे बढ़ने का क्रम इस प्रकार होता हैः पहले चुंबन, कपड़ों के अंदर हाथ डालकर सहलाना, एक-दूसरे का हस्तमैथुन करना, कपड़े उतार कर प्रेमालाप करना और अंत में सेक्स।

5. अपनी भावनाओं को समझें

शुरू करने के बाद हो सकता है कि आपको महसूस हो कि वास्तव में आप यह नहीं करना चाहते हैं। इस भावना को अनदेखा न करें। आप कभी भी रुक सकते हैं, चाहे आपके साथी कुछ भी कहें । अपनी इच्छानुसार आगे बढ़ें। आप जैसा करना चहते हैं स्पष्ट रूप से कहें। यदि आप मना करते हैं, और साथ ही चुंबन लेना और सहलाना जारी रखते हैं, तो आपके साथी यह नहीं बता पाएंगे कि आप चाहते क्या हैं।

6. अपने साथी पर ध्यान दें

आप सेक्स केवल अपने लिए नहीं करते हैं। अपने साथी के साथ सेक्स करते हैं। इसलिए अपने साथी पर भी ध्यान दें। क्या इससे उन्हें आनंद मिल रहा है? उनसे पूछें कि कहीं वह परेशान या बेचैन तो नहीं हैं? अपने साथी के साथ स्नेहपूर्ण बातें कर उन्हें सहज बनाएं। क्या आपके साथी को आपका उन्हें बिना कपड़ों में देखना असहज महसूस करवाता है? उनकी प्रशंसा करें। क्या आपको पता चल जाता है कि आपके साथी अब और आगे नहीं बढ़ना चाहते? उनकी भावनाओं का आदर करें। आप बिना संभोग किए भी यौन आनंद ले सकते हैं।

7. एक-दूसरे से बातें करें

हो सकता है पहली बार आपको पता न हो कि आपको क्या करना चाहिए। अपने साथी के हाव-भाव पर ध्यान दें। क्या आपके साथी सिसकारियां निकालते हैं? क्या वह आपके हाथ को किसी खास स्थान पर ले जाते हैं? ये सब इस बात के संकेत हैं कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। किंतु अक्सर ये संकेत उतने स्पष्ट नहीं होते। इसलिए बातचीत के द्वारा एक-दूसरे की इच्छा जानने का प्रयास करें कि आप क्या करना चाहते हैं, और क्या नहीं। कई लोग इस बारे में बातें करने से भी उत्तेजना महसूस करते हैं।

8. कंडोम का प्रयोग करें

हमेशा कंडोम का प्रयोग करें। इससे आप न केवल अनचाहे गर्भधारण से बचे रहेंगे बल्कि यह आपको यौनसंचारित रोगों से भी बचाता है। गर्भनिरोधक गोली लड़की या महिला को केवल गर्भधारण से बचाती है। कंडोम के साथ होने वाली दुर्घटनाएं अक्सर उनके गलत तरीके से प्रयोग करने के कारण होती हैं। अतः उनका प्रयोग करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। लड़के इनका स्वयं अभ्यास कर सकते हैं, और लड़कियां, उदाहरण के तौर पर किसी केले पर कंडोम लगाकर अभ्यास कर सकती हैं।

गर्भनिरोधन खंड में आप कंडोम के प्रयोग के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

9. चरम आनंद महसूस करने का दिखावा न करें

ऐसा कोई नियम नहीं है कि आपको चरम आनंद महसूस होना ही चाहिए। चरम आनंद महसूस होने का दिखावा न करें। ऐसा करना आपके साथी के साथ अन्याय है। बिना चरम आनंद महसूस किए सेक्स करना भी बहुत अच्छा अनुभव हो सकता है।

10. हंसना अच्छी बात है

पहली बार आप दोनों ही कुछ बेचैन हो सकते हैं। आप चाहते हैं कि सब कुछ बिलकुल सही हो और पहली बार का अनुभव अद्भुत हो। इसलिए आप दोनों कुछ तनाव या चिंता महसूस कर सकते हैं। सहज माहौल बनाने की कोषिष करें। हंसी-मज़ाक और सेक्स दोनों का मेल-जोल अच्छा रहता है!

Check Also

Six Exciting Places To Have Sex Instant फटाफट सेक्स की बेस्ट जगह

Six Exciting Places To Have Sex Instant  अधिकांश प्रफेशनल्स के साथ ये प्रॉब्लम है की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *