Ab Bolega India!

3 जनवरी 2019 का राशिफल

मेष ( Aries):

 आज आपकी चिंता का मूल कारण आर्थिक मामला रहेगा। भविष्य को सुरक्षित करने की योजना के पीछे आज आप अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। अपने लक्ष्य के संबंध में दृढ़ और स्पष्ट होने की वजह से सही निर्णय ले पाएंगे।

वृषभ ( Taurus):

 

गणेशजी को ऐसा लगता है कि आज का दिन आप सौंदर्य की देखभाल में बिताएंगे। किसी पार्लर में जाकर मॉडर्न हेयरकट कराने के बारे में आप विचार करेंगे जिससे आपकी खूबसूरती में नयापन आएगा।

मिथुन ( Gemini):

 गणेशजी बताते हैं कि आज आप अत्यधिक संवेदनशील और मूडी रहेंगे और आपको एकांत में रहना ज्यादा पसंद आएगा। आज आप अपने करीबी और अन्य लोगों की समस्याओं से खुद को बचाने का प्रयास करेंगे।

कर्क ( Cancer):

 आज आपकी कोई नई शोध, खोज या जांच को सफलता मिलेगी। आप अपनी ऊर्जा और शक्ति से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक संबंधियों के साथ मेल जोल और कोई खास आयोजन करने के लिए समय उत्तम है।

सिंह ( Leo):

आज अपने घर में बदलाव की अपनी इच्छा होगी। अपनी सूझ-बूझ से घर में रखी वस्तुओं का इस्तेमाल कर वेस्ट से बेस्ट बनाकर घर सजाने में आप कामयाब रहेंगे। इसका मतलब यह है कि आप पैसों की फिजूलखर्ची नहीं करते।

कन्या ( Virgo):

 आज आप बच्चों के साथ ज्यादा क्लोज़ रहेंगे और उनकी हॉबीज़ में रुचि लेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। व्यापारियों को व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

तुला ( Libra):

नौकरी या व्यवसाय में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। व्यापारिक कामकाज या सौदे में आपकी धारणा अनुसार परिणाम मिलेगा। आपका जोश और गुस्सा बना रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ आपका परिचय, प्यार में परिवर्तित होगा।

वृश्चिक ( Scorpio):

 दंपतियों और प्रेमियों को अपने मिजाज़ को काबू में रखना होगा। उनके बीच संघर्ष या मतभेद होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। आपके पार्टनर का व्यवहार अधिक वर्चस्ववाला लगेगा।

धनु ( Sagittarius):

 गणेशजी कहते हैं कि आज होने वाली हर घटना के प्रति आप मिली जुली भावनाओं का अनुभव करेंगे। उलझनपूर्ण परिस्थिति में आप अन्य लोगों की सलाह लेंगे। ऐसे में आपकी आत्मा की आवाज आपको सही रास्ता दिखाएगी।

मकर ( Capricorn):

 ऐसी संभावना है कि आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएं। बीते समय में मिली सिद्धियों पर आप भविष्य का आधार रख सकते हैं। बावजूद इसके आप अपने परिवार और बच्चों के लिए पूंजी निवेश करने का प्रयास करें।

कुंभ ( Aquarius):

 बड़ी संस्थाओं या समूहों के साथ आपका संपर्क होने की संभावना है। गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सार्वजनिक संपर्क का दिन है। आपके सहकर्मी और उच्च पदाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन ( Pisces):

 विपरीत लिंगीय व्यक्ति को आज आपकी वजह से लाभ होने की संभावना है। लिहाजा उस इंसान से दोस्ती करने का भी यह अच्छा समय है। अगर आप किसी के साथ प्रेम बंधन में बंधेंगे तो आपका समय काफी अच्छा बीतेगा।

Exit mobile version