मेष : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आत्म संयत रहें। तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। वृष : वाणी में सौम्यता रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे। व्यस्तता बढ़ेगी। कर्क : मन अशांत हो सकता है। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सिंह : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यों में बाधा आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद की आशंका। कन्या : क्रोध के अतिरेक से बचें। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। रहन-सहन कष्टदायक होगा। तुला : आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि संभव है। वृश्चिक : संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। धन में कमी आ सकती है। धनु : अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख बढ़ेगा। मकर : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कुंभ : किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मीन : सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट होगा