मेष- मेहनत की और निवेश की तुलना में लाभ का प्रतिशत सीमित रह सकता हैै। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों के प्रति आदर स्नेह बना रहेगा। दिन सामान्य शुभ। वृष - महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी। लाभ बेहतर बना रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। डेट पर जा सकते हैं। परीक्षार्थी उम्मीद से अच्छा करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। मिथुन- पेशेवरता और प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। भाग्य की प्रबलता से योजनाएं आगे बढ़ेंगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होेंगे। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ। कर्क- भाग्य के साथ योग्यता और परिश्रम का संयोग ही अपेक्षित सफलता दिलाता है। समय अनुकूल है। सक्रियता दिखाएं लेकिन गोपनीयता बनाए रखें। दिन मनोबल बढ़ाने वाला। सिंह- रिश्तों को मजबूती मिलेगी। अपनों के साथ से परिस्थितियों से बेहतर तालमेल बनाए रख सकेंगे। आकस्मिकता से बचने अनुशासन बढ़ाएं। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। कन्या- सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। भूमि भवन के मामले बनेंगे। अति उत्साह में कोई कार्य न करें। विपक्ष को हल्के में न लें। दिन उत्तम फलकारक। दाम्पत्य में प्रेम बढ़ेगा। तुला- प्रेम और विश्वास को बल मिलेगा। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय साझा कर सकते हैँ। अपरिचित लोगों और तथ्यों पर शीघ्र भरोसा न करें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। दिन सामान्य शुभ। वृश्चिक - कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। प्रयासों में तेजी बनाए रखें। शिक्षा और प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा। कारोबार के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव। धनु- साहस पराक्रम और पहल में आगे रहेंगे। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। अनावश्यक दखल से बचें। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। दिन सामान्य शुभ। यथासंभव मीठा बोलें। मकर- घर परिवार में हर्ष उत्साह बना रहेगा। अपनों के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। रक्त संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिकता पर जोर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। आलस्य से बचें। कुम्भ- सक्रियता और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। अपनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। अच्छे होस्ट बने रह सकते हैं। वाणी व्यवहार प्रभावशील रहेगा। दिन धनधान्य कारक। मीन- शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव बढ़ेगा। प्रसिद्धि एवं पूछपरख बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी से कार्य करने की आदत बनाएं।