मेष- प्रेम में हैं तो उत्साह बढ़ाने वाला समय है। मन की बात स्पष्टता और आत्मविश्वास से रखें। मित्रों से भेंट होगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन उत्तम। वृष- घर परिवार में हर्ष-आनंद बना रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सहजता बनी रहेगी। बड़ों का सानिध्य सुख देगा। पूर्वाग्रह और स्वार्थ से बचें। दिन शुभ। मिथुन- महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिकता और संपर्क क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर देंगे। आलस्य से बचें। संगठन क्षमता बढ़ेगी। कर्क- मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। घर परिवार में उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। मेहमानों की आवक रहेगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। सिंह- आकर्षण और प्रभावशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात गंभीरता और प्रमुखता से रखेंगे। नवीन जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। कन्या- उत्साहपूर्वक कार्यों को पूरा करने में जुटे रहें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। यात्रा संभव है। कलाप्रियता बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। तुला- व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ी हुई रहेगी। करियर कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रेम में सफलता मिलेगी। मन की बात कहने में संकोच न करें। दिन लाभकर। वृश्चिक- पद प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे। कनिष्ठों से आदर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। संपत्ति के मामले बनेंगे। दिन श्रेष्ठ। धनु- महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत अनुकूल समय है। प्रयासों को सफलता मिलेगी। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। निसंकोच आगे बढ़ें। आस्था और आत्मविश्वास से सब संभव होगा। मकर- अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। अंजानों का भी सहयोग मिलेगा। गुप्तचर सेवाओं से जुड़े जन बेहतर करेंगे। बातचीत में सतर्कता रखें। दिन शुभ फलकारक। कुंभ- निजी जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। महत्वपूर्ण साझेदारियों को आगे बढ़ा सकेंगे। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। स्थिरता को बल मिलेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। मीन- सेवा क्षेत्र के लोग औरों की अपेक्षा अच्छा करेंगे। जिम्मेदारियों के निर्वहन में ढिलाई न बरतें। सहजता और शांति पर जोर दें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य शुभ।