Ab Bolega India!

13 अप्रैल 2017 का राशिफल

मेष-

 कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार बढ़ेगा। जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। भाग्य का सहयोग और ऊंचा मनोबल श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। दिन श्रेष्ठ।

वृष-

 करियर कारोबार से जुड़े मामलों में गति लाएं। पूर्व की बातों को बिसार कर आगे देखें। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। संबंधों से लाभ होगा।

मिथुन-

 सहजता शुभता बनी रहे इसके लिए जरूरी है निरंतरता और अनुशासन। नवीन विषयों को शीघ्र अपनाने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य से शुभ।

कर्क-

 निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी। मेहनत व लगन से उल्लेखीय प्रयासों को गति दे पाएंगे। मित्रों में भरोसा बढ़ेगा। साझीदारी सफल होगी। तेजी दिखाएं। दिन शुभ।

सिंह-

 अच्छा बल्लेबाज वही होता है जो बॉल देखकर खेलता है। जिंदगी को टेस्ट मैच की तरह खेलें। विपक्ष सक्रिय रहने की आशंका है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

कन्या-

 परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। मन की बात कहने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर होंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकर।

तुला-

 ‘हुई है वही जो राम रचि राखा’। अपनी नापसंदगी शीघ्रता से जाहिर करने से बचें। अपनों पर अपेक्षाओं का बोझ न डालें। संसाधन बढ़ेंगे। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक-

 सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संबंधों को भुनाने और दिखावे में आगे रहेंगे। विपक्ष कमजोर रहेगा। अनोखे प्रयासों को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

धनु-

 सफलता को सबके साथ साझा कर सकते हैं। भव्य आयोजनों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। मेहमान की आवक बनी रह सकती है। दिन उत्तम फलकारक।

मकर-

 श्रेष्ठ प्रयासों को अमलीजामा पहनाने के अनुकूल समय है। तेज सकारात्मक बदलाव का लाभ उठाएं। निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी। दिन धनधान्य बढ़ाने वाला।

कुंभ-

 आर्थिक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की सोच रखें। देरी और ढिलाई से काम अटक सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। खर्च बढ़ सकता है। दिन सामान्य से शुभ।

मीन-

सही समय पर सटीक प्रयास का लाभ नजर आएगा। करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आर्थिक मामले संवार पर रहेंगे।

Exit mobile version