मेष- अतिउत्साह में खरीदी करने से बचें। बजट बिगड़ सकता है। रिश्तों में धैर्य से काम लें। ठगे जाने की आशंका है। दिन सामान्य फलकारक। परिजनों की सुनें। वृष- अप्रत्याशित आर्थिक लाभ संभव है। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। गुप्त व रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। प्रेम में विनम्रता रखें। दिन शुभकारक। तर्क से काम लें। मिथुन- कनिष्ठ जनों से लाभ के संकेत हैं। सबको साथ लेकर आगे बढ़ें। कम प्रतिष्ठित कार्यों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर सकते हैं। दिन शुभ कारक। कर्क- अप्रत्याशित लाभ के अवसर बनेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। आस्था और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। अंधविश्वास और अतार्किकता से बचें। दिन भाग्यवर्धक। सिंह- जब तक पूरी तरह आश्वस्त न हों योजनाओं पर अमल से बचें। जोखिम लेने से हर संभव बचें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। धैर्य से काम लें। दिन सामान्य फलकारक। कन्या- घर परिवार में सभी का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। धैर्य और सहनशीलता से सबको साथ लेकर चलें। दाम्पत्य में विश्वास को पल्लवित होने दें। दिन सामान्य से शुभ। तुला- अनुकूल समय में अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। छोटी चूकें बड़े लाभ से वंचित कर सकती हैं। ठगों और नीचों से सतर्क रहें। जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। वृश्चिक- सफल लोगों के आसपास अक्सर स्वार्थी लोग जुटने लगते हैं। इन्हें पहचानें और दूरी रखें। मित्रों के साथ समय बीतेगा। प्रेम में धैर्य रखें। दिन शुभ फलकारक। धनु- पूर्वाग्रहों से अपनों को प्रभावित न होने दें। भौतिकता पर जोर बना रहेगा। सोच बड़ी रखें और सबको साथ लेकर चलें। दिन सामान्य फलकारक। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मकर- साहस और दुस्साहस के अंतर को समझें। जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। आलस्य से बचें। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। संपर्कों का लाभ मिलेगा। दिन शुभ। कुंभ- सुख सौख्य से समय बीतेगा। अपनों के साथ भव्य आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें और अकारण देर तक जागने से बचें। दिन शुभ। मीन- सृजनात्मकता और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। कामकाज में उत्साह बनाए रखें। लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। निजी जीवन में धैर्य की जरूरत है। दिन शुभकारक।