मेष- पर्सनल और सोशल मैटर्स में रुचि बढ़ेगी। घर की देखभाल पर ध्यान देंगे। छोटी खुशियां बड़ा सुख देंगी। सामाजिक चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं। दिन उत्तम। वृष- चीजों को देखने का नजरिया अलग और बेहतर होगा। क्रिएटिविटी पर जोर रहेगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि ले सकते हैं। दिन उत्सव धर्मिता बढ़ाने वाला। मिथुन- शुभ कार्याें में रुचि बनी रहेगी। सकारात्मक प्रयासों से स्वयं की स्थिति और बेहतर बना पाएंगे। प्रभाव और पूछपरख बढ़ेगी। निजी मामले संवरेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ। कर्क- अच्छी आय के साथ दिल खोलकर खर्च भी कर सकते हैं। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक। रिश्ते मधुर होंगे। सिंह- जिम्मेदारियों को आगे बढ़कर स्वीकार करें। भाग्य पक्ष की अनुकूलता का अधिकाधिक लाभ उठाएं। संपत्ति संबंधी मामले बनेंगे। सम्मान बढ़ेगा। दिन हितकारक। कन्या- सत्कर्माें का फल शुभ संस्कारों को बढ़ाएगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। सुखद सूचना मिल सकती है। पेशेवरों के प्रस्ताव और प्रयास सराहे जाएंगे। दिन श्रेष्ठ। तुला- कार्याें को पेंडिंग न छोड़ें। बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। शाम से परिस्थितियों अधिक अनुकूल होंगी। तैयारी पर ध्यान दें। सेहत से समझौता न करें। वृश्चिक- जो भी कार्य करें उसे फुल प्रूफ करें। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा। आवश्यक कामों को शाम से पहले कर लें। धनु- सौंपे गए दायित्वों में ढिलाई से बचें। समय प्रबंधन बनाए रखें। लेन देन में सतर्कता बढ़ाएं। पर्सनल मैटर्स बेहतर होंगे। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ। मकर- मन की बातें सबसे साझा करने से बचें। मित्रता प्रगाढ़ होगी। हर्ष उत्साह बना रहेगा। आवश्यक कार्याें को शाम तक पूर्ण करें। दिन उत्तम फलकारक। किसी का अपमान न करें। कुंभ- घर परिवार में सुख सौख्य सौंदर्य बढ़ेगा। अपनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेंगे। मित्रों पर भरोसा बढ़ेगा। बौद्धिकता को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। मीन- सूचना एवं संपर्क बेहतर बना रहेगा। भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठाएं। कार्याें में तेजी बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। दिन शुभ कारक।