Ab Bolega India!

2 जून का राशिफल

Astrology-Signs-Images.09

मेष- व्यक्तिगत मामलों में सतर्कता रखें। महत्वपूर्ण बातों को साझा करने से बचें। अपने सहयोगी रहेंगे। सेहत पर ध्यान दें। भेंट के लिए समय लेकर निकलें।

वृष- दाम्पत्य में मधुरता का संचार रहेगा। सहकारिता व साझेदारी को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सक्रियता बनाए रखें। दिन सुखकारक।

मिथुन- रुटीन वर्क पर ध्यान दें। नए प्रयोगों से बेहतर जो करते आ रहे हैं पहले उसे संवारें। खर्च पर अंकुश रखें। विपक्ष सक्रिय रहकर निष्प्रभावी रहेगा। दिन सामान्य।

कर्क- मन की बात करने में संकोच न करें। प्रियजनों से भेंट के अवसर बनेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

सिंह- पारिवारिक मामलों में सकारात्मक रहें। पूर्व की बातों को याद करने और पूर्वाग्रह से बचें। बड़ों की बात पर ध्यान दें। संसाधन बेहतर बने रहेंगे। दिन सामान्य।

कन्या- अनुशासन और तर्क पर जोर बना रह सकता है। बंधुत्व भाव बढ़ा हुआ रहेगा। साहस पराक्रम के प्रदर्शन में आगे रहेंगे। आलस्य से बचें। दिन शुभकारक।

तुला- खानपान उम्दा बना रहेगा। परिजन प्रसन्न रहेंगे। घर पर मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। पूछपरख बढ़ने से उत्साह बढ़ेगा। दिन उत्तम फलकारक।

वृश्चिक- वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को बल मिलेगा। लोकप्रियता और पूछपरख में इजाफा होगा। बड़ा सोचेंगे और अमल में लाएंगे। दिन सुख सौख्य व संवृद्धि देने वाला।

धनु- ऐसे किसी कारोबार और प्रस्ताव पर ध्यान दें जो तर्क परे हो। उचित मूल्यांकन के बाद कार्य करें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन सामान्य।

मकर- आर्थिक सफलता की अच्छी संभावनाओं का लाभ उठाएं। विस्तार पर जोर रहेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। प्रियजन से भेंट होगी। दिन हितकर।

कुंभ- मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। ख्याति विस्तार होगा। दिन उन्नतिकारक।

मीन- भ्रमण मनोरंजन में रुचि बनी रह सकती है। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। कामकाज में शुभता के संकेत बढ़ेंगे। तैयारी पर जोर दें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

Exit mobile version