30 दिसंबर का राशिफल

astrology

मेष– काम से काम रखें। व्यर्थ विवाद में उलझने से बच सकेंगे। विपक्ष सक्रिय रह सकता है लेकिन अंतत: जीत आपकी ही होगी। दिन सामान्य फलकारक।

वृष– दिल की बात कहने के लिए अच्छा समय है। प्रियजन से भेंट संभव है। पठन पाठन में रुचि रहेगी। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मिथुन– भौतिक संसाधनों को बल मिलेगा। बड़ों को यथासंभव आदर दें। बहस से बचें। कामकाज स्तरीय बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

कर्क– सक्रियता बनाए रखें। अधिकतर कार्य संबंधों की श्रेष्ठता से संवार पर रहेंगे। बंधुजनों से नजदीकी बढ़ेगी। आलस्य से बचें। दिन हितकारक।

सिंह– रहन सहन संवार पर रहेगा। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण प्रयासों को बल मिलेगा। धनधान्य की प्रचुरता रहेगी। दिन हितकर।

कन्या– सक्रियता समझ और संबंधों की मदद से सफलता अर्जित करेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। आगामी कुछ दिन निजी प्रयासों के लिए शुभ।

तुला– कलात्मकता को बल मिलेगा। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। बजट बनाकर खर्च करें। दिन सामान्य फलकारक।

वृश्चिक– आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। प्रेम संबंध सफल रहेंगे। नए लोगों से मिलना भाएगा। दिन हितकर।

धनु– नवीन योजनाओं पर अमल बढ़ा सकते हैं। सभी का सहयोग बना रहेगा। लो प्रोफाइल रहकर काम निकालने की नीति अपनाएं। दिन उत्तम फलकारक।

मकर– योजनाओं में तेजी लाने का समय है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन भाग्य को बल देने वाला।

कुंभ– अति उत्साह में कार्य न करें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। अपने सहयोगी बने रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।

मीन– घर परिवार में खुशियों आवक बनी रहेगी। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। स्थाई मामले पक्ष में रह सकते हैं। सहकारिता को बल मिलेगा। समझौते सफल रहेंगे।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *