मेष- अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। सबकी सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। दिन लाइफ स्टाइल को बल देने वाला। वृष- कार्य रफ्तार बेहतर बनी रहेगी। जो ठानेंगे कर दिखाएंगे। व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। अपनों के बीच चर्चा का केंद्र रह सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। मिथुन- ऐसा कोई कार्य न करें जो संबंधों में असहजता भरे। चापलूसों से दूरी रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। लेन देन में सतर्कता बरतें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। कर्क- कामकाज बेहतर बना रहेगा। आर्थिक उपलब्धियों को बल मिलेगा। विस्तार की योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। प्रेम में सफलता मिलेगी। सिंह- उन्नतिकारक समय का अधिकाधिक दोहन करें। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे। दिन हितकारक। कन्या- धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यों में रुचि रहेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं। तुला- अपनों से उम्मीदें रखकर उनकी मुश्किलें न बढ़ाएं। आकस्मिक लाभ संभव। घर परिवार में शुभकार्यों की रूपरेखा बनेगी। दिन सामान्य से शुभकारक। वृश्चिक- दाम्पत्य में मधुरता का संचार बना रहेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। साझीदारी फलेगी। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धनु- चूक न करें। माफी मिलने की गुंजाइश कम ही रहेगी। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। नौकरीपेशा अच्छा करते रहेंगे। दिन सामान्य शुभ। मकर- अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं। प्रियजन से भेंट हो सकती है। आर्थिक उपलब्धियों को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। कुंभ- बदली परिस्थितियों से तालमेल बनाने के प्रयास में सफल हो सकते हैं। निष्काम कर्मयोगी की तरह जुटे रहें। अपनों को निराश कर सकते हैं। दिन सामान्य। मीन- महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। व्यर्थ वार्तालाप और आलस्य से बचें। दिन उत्तम फलकारक। बंधुजनों से नजदीकी बढ़ेगी।