27 अप्रैल का राशिफल

astrology

मेष- बड़े होकर भी अपने अंदर के बच्चे को बनाए रखना चाहिए। बड़ों का सानिध्य सुख देगा। कामकाज सहज रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन सामान्य से शुभ।

वृष- सूचना एवं संपर्क बेहतर बना रहेगा। भाई-बहनों से करीबी बनी रहेगी। प्रेम एवं प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बड़ों की बातों को अनसुना न करें। दिन उत्तम। आलस्य से बचें।

मिथुन- जीवन स्तर में सुधार बना रहेगा। उम्दा खानपान और व्यवहार से करीबियों को प्रभावित करेंगे। संग्रह पर जोर रहेगा। शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।

कर्क- नए विचारों का खुले दिल से स्वागत करें। कलाप्रियता बनी रहेगी। दाम्पत्य में प्रेम और सामंजस्य बढ़ा हुआ रहेगा। अपने सहयोगी रहेंगे। साहसिक कार्यों में रुचि लेंगे।

सिंह- कर्तव्यों के निर्वहन में आगे रहेंगे। शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे। दान इत्यादि में रुचि बनी रहेगी। परिजन प्रसन्न रहेंगे। प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या- करियर कारोबार से जुड़े मामलों को लंबित न रखें। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। प्रशंसाप्रियता बनी रह सकती है। बहुमुखी प्रतिभा को बल मिलेगा।

तुला- कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार बना रहेगा। सभी का साथ और समर्थन हासिल करेंगे। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। आय के नये स्त्रोतों की रचना संभव है। दिखावे से बचें।

वृश्चिक- सम्पूर्ण उूर्जा के साथ कार्य संपादन में जुटे रहिए। भाग्य का साथ और योग्यता के बलपर इच्छित परिणाम प्राप्त करेंगे। नए प्रयासों को समर्थन-सहयोग मिलेगा।

धनु- समय अनुकूल बना हुआ। सहजता और सतर्कतापूर्वक कार्यों को गति देते रहिए। आकस्मिकता बनी रहेगी। कोई गोपनीय बात उजागर हो सकती है। दिन सामान्य शुभ।

मकर- दाम्पत्य में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आवश्यक कार्यों में ढिलाई न करें। दिन शुभकारक।

कुंभ- अवसरों को पहचानकर उन्हें इच्छित परिणामों की प्राप्ति की ओर उन्मुख करने वाला ही विजेता बन सकता है। संघर्ष से सफलता मिलेगी। स्वयं पर भरोसा रखें।

मीन- शिक्षा, संतान, प्रेम और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामले बनेंगे। हर्ष उत्साह से भरा दिन है। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकते हैं।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *