Dhanteras Puja Vidhi धनतेरस पूजा विधि

Goddess-laxmi-images

Dhanteras Puja Vidhi धनतेरस पूजा विधि

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार 21 अक्टूबर, 2014 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान धन्वन्तरि की पूजा करते हैं और यमराज के लिए दीप देते हैं।

धनतेरस पूजा विधि (Dhanteras Puja Vidhi in Hindi) : स्कंदपुराण के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को प्रदोषकाल में घर के दरवाजे पर यमराज के लिए दीप देने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है।

धनतेरस मंत्र (Dhanteras Mantra Hindi) : दीपदान के समय इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए:
मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन च मया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात सूर्यज: प्रीयतामिति॥

धनतेरस के दिन खरीदारी (Shopping on Dhanteras) : कई लोग इस दिन लक्ष्मी जी और कुबेर जी की भी पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी-कुबेर जी की पूजा करने से मनुष्य को कभी धन-वैभव की कमी नही होती। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन विशेषकर बर्तनों और गहनों आदि की खरीदारी की जाती है।

प्रदोषकाल (Dhanteras Muhurat) : इस दिन प्रदोषकाल के समय दीपदान देना शुभ माना जाता है। दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 41 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 15 मिनट तक है। इस दिन कुबेर भगवान और लक्ष्मी जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 04 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 15 मिनट तक है।

Check Also

नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्कंदमाता की पूजा, इन मंत्रों से करें प्रसन्न

मां दुर्गाजी के पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। ये भगवान् …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *