क्रिसमस त्यौहार का अपना महत्त्व

क्रिसमस आने को है। जाहिर तौर पर आपने अपनी पार्टी की तैयारी शुरू कर दी होगी। यदि अभी तक नहीं कि तो जल्दी ही कर लें क्योंकि बाद में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो याद आती हैं और फिर जल्दबाजी में की गई वह तैयारी खराब हो जाती है। बजट को ध्यान में रखते हुए गिफ्ट, खान-पान वगैरह का इंतजाम पहले ही कर लेना चाहिए। 

क्रिसमस की पार्टी की तैयारी आम तौर से लोग महीने भर पहले करने लगते हैं। पब और डिस्क में क्रिसमस पार्टी करना आम बात है। मगर कुछ नए थीम को अपनाकर आप अपनी इस साल की पार्टी को यादगार बना सकते हैं। पार्टी ऐसी हो कि बच्चों से लेकर युवा सभी इस पार्टी का भरपूर मजा लें। 

सबसे पहले अपने बजट के मुताबिक पार्टी का स्थान सुनिश्चित कर लें। फिर उन मेहमानों की लिस्ट बना लें और उन्हें समय पर न्यौता भी दे दें। इसके बाद अब समय आता है पार्टी के दौरान कौन-कौन सी फन एक्टिविटी रखी जाएगी, इसे भी आपस में सोच लें। सबसे आखिर में शॉपिंग से बचने के लिए गिफ्ट, कपड़े और खाने-पीने के समान भी समय पर खरीद लें।

अकसर लोग क्रिसमस पार्टी के लिए पार्टी प्लानर रखते हैं, जिसके जिम्मे पार्टी की सभी तैयारी होती है। मगर थोड़ी सी समझदारी के साथ आप खुद भी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। चूँकि क्रिसमस पार्टी में फैमिली और फ्रेंड्‍स दोनों ही शामिल होते हैं इसलिए पार्टी का थीम सोच-समझकर रखना चाहिए। सांता क्लॉज के मास्क हों या प्रभु यीशू के जन्मदिन की शोभा बढ़ाने वाला क्रिसमस ट्री। क्रिसमस-डे के कुछ दिनों पहले से ही गिफ्ट गैलरीज व गिफ्ट सेंटरों में इन शो आइटम्स की बहार आ गई है। जिसके चलते बच्चे हों या बड़े सभी क्रिसमस को खासतौर से मनाने के लिए इन शोपीसों की खरीदारी कर रहे हैं। 

क्रिसमस-डे के पवित्र दिन पर अपने घर की सजावट के लिए लोगों की तत्परता का अंदाजा आप गिफ्ट गैलरीज पर छाई भी़ड़ से ही लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार क्रिसमस के

Check Also

चैत्र नवरात्री में इस बार 2 अप्रैल को होगी घट स्थापना, जानिये मुहूर्त का समय

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं जो कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *