Ab Bolega India!

19 strange animals from around the world । जानिए दुनिया के 19 बेहद अजीबोगरीब जीव-जंतुओं के बारे में

19 strange animals from around the world :- यदि किसी ने यह कहा है कि, कुदरत से बड़ा कोई कलाकार नहीं होता तो इस बात से मैं तो पूरी तरह सहमत हूं. मानव को जब भी ऐसा लगने लगता है कि उसने इस दुनिया का सब-कुछ देख लिया, तभी कुदरत उसे ख़ुद के और नए करिश्मों से सराबोर कर देती है. इसी के मद्देनज़र हम ख़ास आपके लिए लाए हैं, दुनिया के 19 ऐसे जीव-जंतु जो किसी और ही दुनिया के लगते हैं.

कुदरत से बड़ा कलाकार कोई नहीं। इसने ऐसे-ऐसे जीव-जंतु बनाए हैं, जिनकी तस्वीर देखकर भी कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसे प्राणी वास्तव में इसी दुनिया में मिलते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही 19 बेहद अजीबोगरीब जीव-जंतुओं की तस्वीरें और उनसे जुड़ी जानकारियां।

1.चाइनीज कछुआ :- इस कछुए की लंबी गर्दन डाइवर्स के स्नोर्कल की तरह काम करती हैयह है अल्बिनो चाइनीज सॉफ्टशैल टर्टल। यह अपनी लंबी गर्दन और थूथन का इस्तेमाल गोताखोरों के स्नोर्कल की तरह करता है। इसके जरिए यह पानी के भीतर आराम करते हुए सांस लेता है।चीन में चाइनीज सॉफ्टशैल टर्टल लाखों की संख्या में पाले पाले जाते हैं।

वहां इनका सूप बहुत पसंद किया जाता है और इनके बॉडी पार्ट्स पारंपरिक मेडिसिन में प्रयुक्त होते हैं।सॉफ्टशैल प्रजाति के कछुए भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में पाए जाते हैं, लेकिन अल्बिनो चाइनीज सॉफ्टशैल टर्टल बहुत रेयर होता है। इसे अल्बिनो नाम सफेद-गुलाबी रंग के कारण मिला है।

2.बुश वाइपर :- यह बुश वाइपर है, जो ट्रॉपिकल सब-सहारा अफ्रीका में पाया जाता है। ज्यादातर सांपों की स्किन जहां चिकनी होती है, वहीं इसकी स्किन पर पत्तियों जैसी संरचना होती है। इसके नाम में बुश (झाड़ी) इसीलिए जुड़ा है। यह जहरीला सांप मेंढक, छिपकली और यहां तक अन्य सांपों को भी खाता है।

3.ट्रांसपेरेंट समुद्री प्राणी :- यह है सैल्प। ये ट्रांसपेरेंट समुद्री प्राणी पानी में घुली कॉर्बनडाई ऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह यह कार्बन में कमी लाकर हमारे मददगार हैं। ये अकेले भी तैरते हैं और लाइन बनाकर ग्रुप में भी। सैल्प्स की तादाद सबसे ज्यादा अंटार्कटिका के निकट दक्षिणी सागर में पाई जाती है।

4.जेब्रा जैसी टांगों वाला यह जंतु :- ओकापी नामक यह जंतु मध्य अफ्रीका में पाया जाता है। देखने में यह जेब्रा और सूअर का मिश्रण लगता है, लेकिन वास्तव में यह जिराफ से नाता रखता है। स्किन के लिए खूब शिकार होने के चलते यह लुप्तप्राय की श्रेणी में पहुंच चुका है। यह घास-फूस ही खाता है।

5.रंग-बिरंगा झींगा :- यह है पीकॉक मेंटिस श्रिम्प। इंडो-पैसिफिक ओसीन में मिलने वाला यह प्राणी गुआम से ईस्ट अफ्रीका तक पाया जाता है। यह दिखने में खूबसूरत है, पर बहुत गुस्सैल भी है। एक्वेरियम में रखे जाने पर कई बार ठोकर मार-मार कर उसका कांच भी तोड़ देता है।

6.लिपस्टिक लगे होंठों वाली समुद्री मछली :- यह है रेड लिप्ड बैटफिश। यह मछली प्रशांत महासागर में गैलापैगोस आईलैंड के आसपास पाई जाती है। यह अपने पेक्टोरल फिन्स का हाथों की तरह इस्तेमाल करते हुए खुद को समुद्र के तल पर टिका लेती है। इसके सिर में एक उभरी हुई संरचना होती है। यह चमककर कीड़े-मकोड़ों को आकर्षित करती है, जो इस मछली का भोजन होते हैं।

7.हमिंगबर्ड हॉक मॉथ :- यह है हमिंगबर्ड हॉक मॉथ। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह हमिंगबर्ड की तरह हवा में रहकर फूलों का रस चूसती है। मॉथ तितली की तरह दिखने वाले कीड़े हैं। इन्हें अमेरिका में हमिंगबर्ड मॉथ, तो यूरोप में बी मॉथ कहा जाता है। अन्य मॉथ्स के उलट, ये दिन में निकलते हैं और यहां तक कि बारिश के बीच भी उड़ सकते हैं।

8.इंडियन पर्पल फ्रॉग :- यह है इंडियन पर्पल फ्रॉग। यह भारत के पश्चिमी घाट इलाके में पाया जाता है। इसे ऑफिशियली 2003 में खोजा गया था। इस भारी-भरकम मेंढक की स्किन हल्के जामुनी रंग की होती है। यह ज्यादातर समय जमीन के भीतर रहता है और सिर्फ मानसून में ही प्रजनन के लिए निकलता है। यह मेंढक दीमक खाता है।

9.गौबलिन शार्क :- इस असाधारण और दुर्लभ शार्क को “जीवित जीवाश्म” भी कहते हैं. इस शार्क के परिवार का इतिहास लाखों साल पुराना है. गौबलिन शार्क अमूमन 100 मीटर यानि (330फीट) की गहराई में पायी जाती है. और जल में इतना नीचे होने की वजह से ये मनुष्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती.

10. पंडा चींटी :- चिली में पायी और देखी जाने वाली इन चींटियों के शरीर पर बाल होते हैं. इनका कलर बहुत हद तक चीनी पंडा के कलर से मेल खाता है. और इन चींटियों का डंक भी बड़ा दुखदायी और ज़हरीला होता है.

11. लिंग सांप : अब इस जीव पर कुछ भी लिखने में मुझे शर्म आ रही है, मगर क्या करें पापी पेट का सवाल है. Caecilian परिवार का यह प्राणी जल और थल दोनों जगहों पर रह सकता है. इस जीव की सबसे अजीब बात है कि, इसके आंख नहीं होते. तो सोचिए कि गर इस जीव के आंख होते तो ये कितना तहलका मचाता.

12.नीला ड्रैगन :- इस जीव को नीले ड्रैगन के तौर पर भी जाना जाता है. इस जीव से जुड़ी अजीब बात यह है कि ये समंदर के गरम इलाके में देखा जाता है, और इसके पेट में गैस के भरे होने की वजह से यह सतह पर ही तैरता दिख जाता है.

13. पाकू मछली :- पपुआ न्यू गीनिया के इलाके में मछुआरे इस मछली को “Ball cutter” के नाम से जानते हैं. जाहिर है कि मछली मारने के क्रम में ये मछली कितना और कहां-कहां नुकसान पहुंचा सकती है.

14. नीली तोता मछली :- यह तोते की तरह दिखने वाली मछली अटलांटिक सागर में पायी जाती है. इस मछली की ज़िंदगी का 80 फीसदी हिस्सा तो खाना खोजने में ही चला जाता है.

15. Shoebill :- जूते की बनावट की तरह दिखने वाला इस जीव का नाम इसकी नोक पर पड़ा है जो जूते की तरह दिखता है. हालांकि इस जीव को पुरातन इजिप्ट और अरब के लोग जानते थे, मगर इधर हाल ही में इसका नामकरण हुआ है.

16. Narwhal :- यह बेहद ख़ूबसूरत मगर ख़तरनाक मछली को आर्कटिक इलाके में पाया जाता है. और इसके बेहद टेस्टी मीट की वजह से यह शिकारियों के ख़ास निशाने पर रहती है. मौसम के बदलाव को भांपने में भी यह मछली ख़ासी माहिर है.

17. कटैला ड्रैगन :- यह ड्रैगन देखने में जितना डरावना है, उससे कहीं ज़्यादा शातिर है. इसके शरीर पर एक छद्म सिर है, जिसे दिखाकर वह शिकार को आकर्षित करता है और दूसरे से शिकार. अब कहो जाओगे इसके पास?

18. समुद्री सुअर :- ज़मीन पर रहने वाले सुअर की तरह दिखने वाला यह जीव अटलांटिक, प्रशान्त और हिंद महासागर की गहराइयों में रहता है. ये जीव अपने खाने के लिए समंदर की निचली सतह की मिट्टियों को खोद डालते हैं. अब मैं तो कम-से-कम इनकी शक्ति का कायल हो गया हूं.

19. हैरी पॉटर का डूबी :- अब तक इस जीव को कोई नाम नहीं दिया जा सका है, मगर इसे देखते ही जो नाम मेरे ज़ेहन में सबसे पहले आया वो हैरी पॉटर सीरिज का डूबी था. अब आप चाहें तो इसका कोई भी नाम रख सकते हैं. मगर आप कम-से-कम इतना तो मानेंगे ही कि, ऐसा जीव आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.

Exit mobile version