Masonry Layout

यूपी विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण का प्रचार खत्म

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 51 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इस चरण के प्रचार में राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर जमकर टिका टिप्पणी की और तीखे प्रहार किये। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में फैले 51 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 27 फरवरी को होगा। पांचवें चरण में बलरामपुर, …

Read More »

मणिपुर रैली में कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मणिपुर में एक रैली को संबोधित किया। इंफाल पश्चिम जिला में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 15 सालों में मणिपुर के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा को सेवा करने का एक मौका दीजिए। उन्होंने कहा मुझे दिल्ली में …

Read More »

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया अखिलेश यादव पर पलटवार

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन कर अपने पिता के सपनों को चूर चूर कर दिया है। राजनाथ ने यहां एक चुनाव जनसभा में कहा अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर अपने पिता के सपनों को तोड़ा है। इसी …

Read More »

मंत्री एम वेंकैया नायडू ने चिदंबरम के बयान की आलोचना की

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को यह कहते हुए पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की कड़ी आलोचना की कि कश्मीर पर उनकी टिप्पणियां बिल्कुल स्तब्धकारी, गैर जिम्मेदाराना और राष्ट्रवाद विरोध के निकटस्थ हैं और तथा उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस का रुख जानना चाहा। चिदंबरम ने शुक्रवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के बारे में एक सवाल …

Read More »

पुणे टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रनों से हराया

स्टीव ओकीफी और नाथन लियोन की फिरकी के जादू से आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी भारत को सिर्फ 107 रन पर समेटकर तीसरे ही दिन पहला क्रिकेट टेस्ट 333 रन से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। आस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही भारत के लगातार 19 मैचों के अजेय अभियान को भी थाम दिया और साथ …

Read More »

26 फरवरी 2017 का राशिफल

मेष (Aries):  दिन के प्रारंभ में आप मानसिक दुविधाओं में खोए रहेंगे। आप जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे। अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना है। परिवारजनों के साथ संवाद बढ़ेगा। प्रवास के आयोजन …

Read More »

अमेरिका के कैंसस में भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

अमेरिकी व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। गोलियां चलाते समय आरोपी कथित तौर पर चिल्लाते हुए कह रहा था- मेरे देश से निकल जाओ’। यह संभवत: घृणा अपराध का मामला हो सकता है। बुधवार रात को हुई एक झड़प के बाद 51 वर्षीय पूर्व नौसेनाकर्मी ने …

Read More »

सीरिया में आत्मघाती बम हमले में 42 लोगों की मौत

सीरिया के शहर अल-बाब के आत्मघाती बम हमलावर ने पास हमला बोलकर 42 लोगों की जान ले ली। मारे गए लोगों में अधिकतर विद्रोही थे। कुछ ही घंटे पहले इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया बम हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सूसियान में उड़ा दिया। यह सीरिया के रणनीतिक शहर से आठ …

Read More »

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर बोले नवाज शरीफ

नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच दोस्ताना और अच्छे संबंध होने चाहिए और उन्हें एक दूसरे के खिलाफ साजिशें रचने से बचना चाहिए। शरीफ के साथ तुर्की दौरे पर गए संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में चुनावी अभियान के दौरान भी उनकी पार्टी ने भारत पर निशाना साधने की नीति नहीं अपनाई और इस नकारात्मक परंपरा को …

Read More »

अमित शाह ने बताया राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने पर सभी कत्लखानों को बंद करने का ऐलान करते हुए कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं। शीला दीक्षित के बयान को उद्धृत करते हुए शाह ने कहा कि राहुल अभी परिपक्व नेता नहीं हैं। शाह ने यहां एक चुनावी सभा में …

Read More »