हरियाणा के अंबाला शहर में एक गैंगवार में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान राहुल और पंकज के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान अश्वनी और गौरव के रूप में हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक सुल्तान सिंह ने कहा घायलों में से एक को अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि चारों एक कार में पंजाब की ओर जा रहे थे, जब कालका चौक पर गोलीबारी हुई। प्रथम दृष्टया, यह एक गैंगवार प्रतीत होता है, जहां हमलावर एक कार से आए और चारों पर गोली चलाई।घटना के बारे में अन्य कोई विवरण अभी सामने नहीं आया है।