थावरचंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की। सबसे अहम बात है कि मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।माना जा रहा है कि अधिक उम्र के चलते 73 वर्षीय थावरचंद गहलोत को केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री की भूमिका से हटाकर राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किया है। इनमें मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है, इसी तरह हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ट्रांसफर कर त्रिपुरा भेजा गया है।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल होंगे। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ हरि बाबू को मिजोरम और मंगुभाई छंगाभाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है।गोवा के नेता राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *