दिल्ली में पारा पहुंचा 39.2 डिग्री सेल्सियस : भारत मौसम विज्ञान विभाग

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।विभाग के मुताबिक सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से सात डिग्री ज्यादा है।

वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सफदरजंग में दर्ज पारे को शहर का आधिकारिक तापमान माना जाता है।सापेक्ष आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत और 14 फीसद के बीच रहा।दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई स्थानों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

नरेला में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री अधिक है। पालम मौसम केंद्र में अधिकतम पारा 39.3, लोधी रोड पर 40.1, रिज में 40.2, गुरुग्राम में 40.8, आयानगर में 40.2, नजफगढ़ में 40.6, पीतमपुरा में 41.1 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ स्थानों पर अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में तेज लू चलेगी।

दिल्ली में मार्च में बारिश कम होने की वजह से गर्मी बढ़ी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। पिछले साल 30 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो कम से कम 13 साल में इस महीने में सबसे ज्यादा था।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *