पत्नी की हत्या के मामले में एंकर सुहैब इलियासी को मिली उम्रकैद

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड से मशहूर हुए एंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे 16 दिसंबर को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषी करार दिया गया था। बता दें कि 11 जनवरी 2000 को सुहैब के घर पर अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया गया था।

बाद में आरोप सुहैब पर ही लगा और उसे 28 मार्च 2000 को गिरफ्तार कर लिया गया था।एडीशनल सेशन जज एसके मलहोत्रा ने इलियासी पर 2 लाख का जुर्माना भी लगाया है।इसके अलावा कोर्ट ने उसे अंजू के पैरेंट्स को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऑर्डर दिया है।

सुहैब का दावा था कि अंजू ने सुसाइड किया था। मेडिकल रिपोर्ट और अंजू के पैरेंट्स के दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपों से सुहैब के दावे पर भरोसा किया गया।बाद में अंजू की बहन रश्मि कनाडा से लौटी तो उसके बयान से यह केस पलट गया। अंजू ने रश्मि को सुहैब की हरकतों के बारे में बताया था।

रश्मि ने पुलिस को अंजू की एक डायरी भी पुलिस को सौंपी थी। इसके बाद शक की सुई पूरी तरह सुहैब पर घूम गई।सुहैब को पहले पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कहा जा रहा था कि उसने इसी वजह से खुदकुशी की।

हालांकि, 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने अंजू की मां और बहन की पिटीशन पर ट्रायल कोर्ट को ऑर्डर दिया कि इसे हत्या के मामले के तौर पर भी देखे।इस मामले की जांच में पाया गया कि सुहैब और अंजू के बीच दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।

पत्नी की हत्या के बाद सुहैब ने अंजू की फ्रेंड को फोन करके बताया था कि उसने सुसाइड कर लिया है।बाद में अंजू के परिवारवालों ने सुहैब पर ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।सुहैब का जन्म 15 नवंबर 1966 को दिल्ली में हुआ।

उसके पिता जमील इलियासी ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रमुख और केंद्रीय दिल्ली के कस्तुरबा गांधी मस्जिद के इमाम थे।सुहैब ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। यहीं उसकी मुलाकात अंजू से हुई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली थी।

पढ़ाई के बाद सुहैब और अंजू लंदन चले गए। वहां उसने टीवी एशिया में काम किया। वो इस चैनल का प्रोग्राम प्रोड्यूसर रहा।1996 में सुहैब भारत आया और एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो पर उसने काम शुरू किया। यह तैयार हुआ तो इसे नाम दिया गया- इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड। बहुत जल्द यह देश का सबसे पॉपुलर टीवी प्रोग्राम बन गया।

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड शो भगौड़े अपराधियों पर बेस्ड था। इसके एपीसोड रिसर्च के साथ तैयार किए जाते थे। इसमें इतने पुख्ता सबूत जुटाए जाते थे कि ये पुलिस के लिए भी मददगार साबित होते थे।

शुरू में सिर्फ 30 अपराधियों पर इस शो के 52 एपीसोड तैयार किए गए थे, लेकिन यह इतना पॉपुलर हुआ कि इसे आगे बढ़ा दिया गया था।सुहैब ने 498A नाम से फिल्म भी बनाई थी। यह दहेज प्रताड़ना पर ही बनी फिल्म थी। यह 2012 में रिलीज हुई थी।अंजू की मौत के बाद सुहैब ने साहेबजादी सौम्या खान से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आलिया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *