देश में अब तक करीब 16 लाख से ज्यादा लोगों को लग चूका है कोरोना का टीका : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक करीब 16 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लग चुके हैं।शुरुआती छह दिनों में ही 10 लाख लोगों को टीके लगे। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।

मंत्रालय के अनुसार रविवार शाम 7:30 बजे तक करीब 16,13,667 लाभार्थियों को टीके लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश भर में 3,512 सत्रों में करीब दो लाख (1,91,609) लोगों को टीके लगे। वहीं अभियान के नौवें दिन रविवार को शाम 7:30 बजे तक पांच राज्यों में 693 सत्रों में 31,466 लाभार्थियों को टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने बताया कि देश में जांच-संपर्क का पता-इलाज की रणनीति सफल रही है और देश में नए मामलों में लगातार कमी आने के साथ ही संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी उल्लेखनीय रूप से कम हुई है।देश में अभी 1,84,408 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसद है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 15,948 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद इलाज कर रहे मरीजों की संख्या में इस अवधि में सीधे तौर पर 1,254 मरीजों की कमी हुई। संक्रमण का इलाज कर रहे मरीजों में से 75 फीसद केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *