भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत INS सूरत और INS उदयगिरी का राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत INS सूरत और युद्धपोत INS उदयगिरी का शुभारंभ किया। मुंबई में भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस सूरत और युद्धपोत आईएनएस उदयगिरी के शुभारंभ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोविड-19 और रूस और यूक्रेन के बीच चल रही उथल पुथल के बीच इन विध्वंसकों का शुभारंभ करना हमारी समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता की एक मिसाल है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में 50 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां बन रही हैं, और भारतीय नौसेना में लगभग 150 जहाज और पनडुब्बियां पहले से ही शामिल हैं। बता दें कि प्रोजेक्ट 15बी श्रेणी के जहाज भारतीय नौसेना की अगली पीढ़ी के स्टेल्थ (रडार को चकमा देने में सक्षम) निर्देशित मिसाइल विध्वंसक हैं जिन्हें मुंबई में मझगांव डॉक्स लिमिटेड (एमडीएल) में बनाया जा रहा है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *