बच्चे रात में समुद्र तटों पर क्यों घूमते हैं प्रमोद सावंत

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा कि किशोरों के माता-पिता को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि उनके बच्चे रात में समुद्र तटों पर क्यों घूमते हैं। सावंत विपक्षी विधायकों द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने 24 जुलाई की रात को दक्षिण गोवा के लोकप्रिय कोलवा समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद गोवा में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया था।

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा दस बच्चे समुद्र तट पर एक पार्टी के लिए गए। 10 में से छह घर लौट आए। शेष चार, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं, पूरी रात समुद्र तट पर रहे।

जब एक 14 वर्षीय लड़की समुद्र तट पर रात बिताती है, माता-पिता को भी आत्मनिरीक्षण करना होगा, उन्हें भी ध्यान रखना चाहिए।सावंत ने कहा यह हमारी भी जिम्मेदारी है। सिर्फ इसलिए कि बच्चे नहीं सुन रहे हैं, हम पुलिस पर सारी जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकते।कथित बलात्कार की घटना के सिलसिले में चार लोगों, आसिफ हटेली, 21, राजेश माने, 33, गजानंद चिंचंकर, 31 और नितिन यब्बल, 19 को गिरफ्तार किया गया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *