टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

पीएम मोदी ने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर गहरा शोक जताया। मिस्त्री का महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने मिस्त्री के निधन को वाणिज्य और उद्योग की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति बताया।साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन चौंकाने वाला है। वो एक होनहार उद्योगपति थे, जो भारत के आर्थिक कौशल में विश्वास करते थे।

उनका निधन वाणिज्य और उद्योग की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले, मोदी ने ट्वीट किया।54 वर्षीय मिस्त्री ने मुंबई के पास पालघर में अपनी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दम तोड़ दिया।वह अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे जब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *