जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी करने के बाद तिहाड़ जेल से आज रिहा होंगे ओम प्रकाश चौटाला

जेबीटी भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला आज तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे।श्री चौटाला इस समय पैरोल पर बाहर हैं, रिहाई के लिए तिहाड़ जेल जाएंगे और औपचारिकताएं पूरी कर जेल से रिहा होंगे।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने यहां जारी एक बयान के दौरान कहा कि इनेलो सुप्रीमो जेल में पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह करीब दस बजे बजे तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे।

श्री राठी के अनुसार इस दौरान पौत्र करण चौटाला उनके साथ रहेंगे। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे।श्री राठी के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर उनका स्वागत करेंगे।

इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि ऐलनाबाद उपचुनाव (सीट कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में उनके इस्तीफे से रिक्त है) में पूर्व मुख्यमंत्री लड़ सकते हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *