दिल्ली में 330 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर

दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रूपए की लागत से नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर के निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करिअर काउंसलिंग लेकर भविष्य संवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह हॉस्टल 250 कमरों का होगा। गहलोत द्वारा लिए गए निर्णय से विद्यार्थियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी।

किराये में हुई बचत से विद्यार्थी किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2022-23 में दिल्ली में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की घोषणा की थी।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *