बिहार पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर भाजपा के नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई नेता पहले ही पहुंच गए थे।राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू हवाईअड्डे से बाहर निकलने के बाद वे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।यहां उनके स्वागत के लिए स्थानीय कलाकार भी स्थानीय वेशभूषा में सज-धज कर आए थे।

आदिवासी वेशभूषा में भी कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का बिहार की धरती पर अपने परम्परागत नृत्यों से स्वागत किया।मुर्मू इसके बाद एनडीए घटक दल के नेताओं की बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में जदयू के नेता भी शामिल रहेंगे। जदयू पहले ही मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *