Ab Bolega India!

आंधी से सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रोग्राम का टेंट गिरा

सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक प्रोग्राम के दौरान आंधी के चलते टेंट गिर गया। पंडाल में बैठे 50 लोग इसमें दब गए। 28 लोग घायल हुए। इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सीएम ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। बाद में घायलों को देखने चौहान हॉस्पिटल भी गए। इस प्रोग्राम में वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

सोमवार शाम दशहरा मैदान में ननि ने प्रणाम इंदौर कार्यक्रम आयोजित किया था। यह प्रोग्राम इंदौर को देश की सबसे क्लीन सिटी का अवाॅर्ड मिलने के बाद ऑर्गनाइज किया गया था। शिवराज जनता का शुक्रिया अदा करने पहुंचे थे।वैंकेया और सुमित्रा महाजन भी इस प्रोग्राम में मौजूद थे। नगर निगम ने इसके लिए बड़ा पंडाल लगवाया था।

 

मेयर मालिनी गौड़ भाषण दे रहीं थीं। इसी दौरान पहले आंधी और बाद में बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से पंडाल गिर गया और अफरा-तफरी मची।पंडाल में 50 से ज्यादा लोग दब गए। अफसरों ने सभी मेहमानों को बाहर निकालने का अरेंजमेंट किया।

सीएम ने सुमित्रा महाजन, नायडू के साथ ही माया सिंह को भी रवाना किया। सीएम ने मेहमानों से कहा- आप जाइए, मैं यहीं रहूंगा।चौहान ने अफसरों को घायलों के इलाज का ऑर्डर दिया। इसके बाद खुद हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों के हालचाल जाने।

Exit mobile version