भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामले 2000 से ज्यादा आए, 56 लोगों की मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,380 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन पहले यहां 2,067 मामले दर्ज किए गए थे। इसी अवधि में कोरोना से 56 लोगों की मौत हुई है, जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 522,062 हो गई।

इस बीच देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,433 हो गई है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.03 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1,231 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई। इसके अनुसार भारत की रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत है।

इसी अवधि में देश भर में कुल 4,49,114 टेस्ट किए गए, जिससे किए गए कुल टेस्ट की संख्या बढ़कर 83.33 करोड़ हो गई है।गुरुवार सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 187 करोड़ से अधिक हो गया। यह 2,28,80,354 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *