दिल्ली नगर निगम चुनाव में मोदी का जादू बरकरार

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2017 के वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को तीनों एमसीडी में बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी 270 में से 179 वार्ड्स में आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर अब आप आ गई है। वहीं अब कांग्रेस तीसरे नंबर पर चली गई है। MCD चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इसमें कुल 272 में से 270 वार्ड में वोटिंग हुई थी।

जिन दो वार्ड पर फिलहाल वोटिंग नहीं हुआ है उसमें सराय पीपल थाला और मौजपुर शामिल है। दोनों पर अगले महीने चुनाव होगा।चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा आक्रमक कैंपेन करना चाहिए था, मैंने कैंपेन नहीं किया क्योंकि किसी ने मुझे कहा ही नहीं।शीला ने EVM पर भी बात रखी। उन्होंने कहा सरकार को दुविधा दूर करनी चाहिए पर तो हारता है वो कहता है कि ईवीएम खराब है, जो जीत जाता है वो कहता है ठीक है।

वोट शेयर की बात करें तो आप का वोट शेयर दो साल में ही आधा हो गया है। 2015 में आप को 54 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं तब बीजेपी की वोट प्रतिशत 32 था। कांग्रेस को 9 प्रतिशत वोट मिले थे।बीजेपी के दफ्तर के बाहर पोस्टर लगे हैं। जिसमें इस जीत को सुकमा में जान गंवाने वाले CRPF के जवानों को समर्पित किया गया है।

ईस्ट MCD के चौहान बांगर से अब्दुल रहमान की जीत हुई है। वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे।पुष्प विहार से भी बीजेपी जीती है। वहां रेखा नाम की उम्मीदवार को खड़ा किया गया था।स्वराज पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भाजपा को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि EVM पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं है।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा – ईवीएम की वजह से हारे, ये ईवीएम की लहर की जीत हैभगवंस मान ने केजरीवाल पर उठाए सवाल, कहा- एवीएम पर सवाल खड़े करने का नहीं कोई फायदा। सादतपुर से कांग्रेस उम्मीदवार आगे।जनकपुरी दक्षिण से वीना शर्मा, पुष्प विहार से रेखा सांकला, मधुविहार से ममता धामा ने जीत दर्ज की।सोनिया विहार से बीजेपी की सुष्मा मिश्रा की जीत।

जनकपुरी वेस्ट और जनकपुरी ईस्ट में भी बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन का श्रय मनोज तिवारी ने पीएम मोदी को दिया।दिल्ली में कुछ मुस्लिम इलाकों में भी बीजेपी आगे चल रही है।दिल्ली में दो वार्ड के नतीजे आ गए हैं। जिन दो वार्ड के नतीजे आए हैं उसमें मदनगीर और खानपुर शामिल है। दोनों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी लगातार EVM में गड़बड़ी के आरोप लगाती रही है। आप नेताओं ने पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी EVM पर सवाल उठाए थे।दिल्ली नगर निगम में बीजेपी 187 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस फिलहाल 40 वार्ड पर आगे है। लेकिन आप की तरफ से उसको कड़ी टक्कर है। आप 37 वार्ड पर आगे है।

बीजेपी नेता हर्षवर्धन ने कहा कि शुरुआती रुझान उसी हिसाब से आ रहे हैं जैसे कि उन्होंने चुनावी प्रचार के  वक्त सोचा था। हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को बीजेपी नेतृत्व और पीएम पर भरोसा है।खबरों के मुताबिक, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे हैं।दिल्ली राज्य के चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के मुताबिक, बीजेपी 44, कांग्रेस 10 और आप 4 सीटों पर आगे है। वहीं निर्दलीय भी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की बढ़त 151 के करीब हो गई है। वहीं आप कुल 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।आप नेता कपिल मिश्रा ने EVM पर सवाल खड़े किए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के आंदोलन वाली बात का समर्थन भी किया। बता दें कि केजरीवाल ने कहा था कि वह EVM में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन करेंगे। 

शुरुआती रुझान में बीजेपी इस वक्त 65 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस आप को पछाड़ते हुए 17 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है। आप फिलहाल कुल 11 सीटों पर आगे है।वोटों की गिनती के लिए 35 सेंटर बनाए गए। इसमें 16 नॉर्थ दिल्ली, 13 साउथ और छह ईस्ट दिल्ली में हैं। आज के लिए नौ हजार से ज्यादा पुलिसवालों को तैनात किया गया है। बुधवार को ड्राई डे भी रखा गया है।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस वक्त बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।वोटों की गिनती से पहले बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी पूजा करते देखे गए। उन्होंने 235 सीट जीतने का दावा किया।बीजेपी की बढ़त 8 सीटों पर हो गई है। वहीं आप ने खाता खोलकर तीन सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस भी चार सीटों पर आगे है।

शुरुआती रुझान में बीजेपी सबसे आगे है। उसे पांच सीटों पर बढ़त है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। आप जीरो पर है।दिल्ली MCD का पहला रुझान आ गया है। इसमें बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई गई है। यह रुझान साउथ एमसीडी से आया।वोटों की गिनती  शुरू हो गई है। दो तीन घंटे में साफ हो जाएगा कि कौन जीतने जा रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, फाइनल नतीजे शाम पांच बजे तक आएंगे। विजेता का नाम भी 2 बजे तक सामने आ सकता है।वोटिंग वाले दिन ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप पार्टी के कई नेताओं ने EVM पर सवाल कर दिए थे। केजरीवाल ने तो यह भी कहा था कि अगर EVM की वजह से हारे तो वह प्रदर्शन करेंगे।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *